बीना: रिफाइनरी क्षेत्र में धूल मिट्टी से फसल हुई खराब, किसान फसल लेकर पहुंचा तहसील कार्यालय, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
Bina, Sagar | Feb 4, 2026 बीना रिफाइनरी बीपीसीएल क्षेत्र में नो डेवलपमेंट क्षेत्र में लगे प्लांट्स की वजह से उड़ रही धूल मिट्टी से किसानों की फसल खराब हो रही है। जिससे परेशान किसान जैसा बंजारा निवासी चक्क आगासौद,किसान नेता इंदर सिंह व अन्य किसानों के साथ खराब फसल लेकर तहसील कार्यालय पहुंचा और एसडीएम से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।