चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शनिवार को दोपहर 2: 00 बजे झारखंड आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।