बिजनौर: बिजनौर के सिविल लाइन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सैकड़ो महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च
Bijnor, Bijnor | Aug 21, 2024 बिजनौर जनपद के सिविल लाइन में बांग्लादेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सैकड़ो महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च डाकखाने चौराहे से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए गुजरा । महिलाओं ने मांग की है कि केंद्र सरकार बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाए।