बिजनौर: बिजनौर के नंद गांव में बंदरों के हमले में छत से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 21, 2024 बिजनौर जनपद के शेरकोट थाना क्षेत्र के नंद गांव में छत पर काम से गए एक विपिन कुमार नाम के युवक पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराया विपिन छत से नीचे गिर गया। और गंभीर रूप से घायल हो गया। विपिन के छत से नीचे गिरने के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद घायल अवस्था में विभिन्न को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है