आंवला: आंवला के सिरौली में उज्ज्वला कनेक्शन के बाद सिलेंडर नहीं मिला, पीड़ित एजेंसी के चक्कर काट रहा, अभद्रता का आरोप
आंवला तहसील के सिरौली थाना क्षेत्र के ब्योधन बुजुर्ग गांव में उज्ज्वला योजना के एक लाभार्थी को गैस कनेक्शन के बाद भी सिलेंडर और अन्य सामान नहीं मिला है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गैस एजेंसी के वितरक ने उसके साथ अभद्रता की। इस संबंध में बुधवार सुबह 11:30 बजे एसडीएम को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।