अंबिकापुर: ग्राम भिट्टीकला के भूमि संबंधी प्रकरण में सरगुजा कलेक्टर ने आगामी आदेश तक क्रय-विक्रय पर लगाई रोक
कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा ग्राम भिट्टीकला तहसील अम्बिकापुर स्थित भूमि खसरा क्रमांक 782, 783 एवं 790 रकबा कुल 1.271 एकड़ भूमि के संबंध में प्राप्त आवेदन पर सुनवाई करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त भूमि के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने तथा यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।