पूरनपुर: माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूटी में टक्कर लगने के बाद महिला ने चप्पल से युवक की पिटाई की, वीडियो वायरल
पूरनपुर माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है इसी को लेकर कई बार लोगों के बीच विवाद भी हो चुका है।बताया जा रहा है कि जाम लगा था तभी स्कूटी में टक्कर लग गई। इसको लेकर कहासुनी होने लगी थी। इसी दौरान एक महिला ने पैर से चप्पल निकालकर युवक की पिटाई करने लगी। जिसका वीडियो सोमवार 12 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।