सिधौली: खेत में काम कर रहे व्यक्ति को जहरीले सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर उपचार जारी
जनपद के मछरेहटा इलाके के शुक्लपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति को खेत में काम करते समय जहरीले सांप ने काट लिया था जिसके बाद व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण व्यक्ति को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा है।