मनोहरथाना: मनोहरथाना के विकास अधिकारी कैलाश मीणा ने दाना पानी अभियान का शुभारंभ किया
स्वामी विवेकानंद युवा मंडल संस्था आंवलहेडा द्वारा भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए, पक्षियों के लिए दाना पानी अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ पंचायत समिति विकास अधिकारी कैलाश मीना द्वारा पंचायत समिति परिसर में परिंडा लगाकर किया। संस्था अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया की शुरुआत के बाद जगह-जगह पक्षियों के लिए परिंडे लगाए जाएंगे।