हुज़ूर: भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, छत से गिरकर 18 महीने के मासूम की मौत
Huzur, Bhopal | Jun 24, 2025 भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें 18 महीने के मासूम हनीफ खान की मौत हो गई। वह दो मंजिला मकान की छत पर खेलते समय रेलिंग की खुली जगह से नीचे गिर गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।