नरसिंहपुर: दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे युवक की कामती और धनोरा के बीच बाइक हुई अनियंत्रित आई चोट
तेंदूखेड़ा निवासी युवक बाइक से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था वही कामती और धनोरा के बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और वह रोड़ पर गिर गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई वहीं स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल का उपचार किया जा रहा है।