कोदसा निवासी व्यक्ति बाइक से अपनी पत्नी और बेटी के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। वहीं कोदसा मोड़ पर उसकी बाइक स्लिप हो गई और वह रोड़ पर गिर गए जिससे पिता और बेटी को चोट आ गई वहीं उन्हें करेली निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है।