कटकमदाग: दुर्गापूजा को लेकर जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 6 हजार जवान होंगे प्रतिनियुक्त
हजारीबाग उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हजारीबाग में दुर्गापूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह जानकारी आज मंगलवार 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने दी है। बताते चले की जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब छह हजार जवानों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पूजा को लेकर इसको लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड में है।