गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी गेट और गायत्री मंदिर के बीच खनिज विभाग ने एमसेंड के अवैध भंडारण व परिवहन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली ज़ब्त की
गुना कलेक्टर के निर्देशन में अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्यवाही जा रही है। 2 अगस्त को जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया, बीती शाम निरीक्षण के दौरान गुना नानाखेड़ी मंडी गेट से गायत्री मंदिर के बीच एमसेंड का अवैध भंडारण कर परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। कलेक्ट्रेट में जप्त कर रखा है। कार्यवाही का प्रकरण तैयार कर प्रस्ताव भेजा गया।