डुमरांव: सोवा गांव में विवाहिता मौत मामले में नया मोड़ : पिता ने लगाए अतिरिक्त आरोप, जांच में जुड़ सकते है और नाम
Dumraon, Buxar | Jul 31, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत सोवा गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। गुरुवार देर शाम 6 बजे 25 वर्षीय नीतू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति राजा बाबू राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।