खुरई: मुहासा में सरपंच रूपसिंह की कुल्हाड़ी से हत्या, बेटे ने बताया- दबंगों के अनुसार काम नहीं करने पर हुई हत्या
Khurai, Sagar | Jan 22, 2025 बुधवार दोपहर लगभग 1.00 बजे मुहासा गांव में सरपंच रूपसिंह कुशवाहा की अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी,सूचना के बाद खिमलासा थाना प्रभारी और एडिशनल एसपी ने घटना स्थल पहुंचकर जांच प्रारंभ की। मृतक के बेटे ने बताया कि कुछ दबंग उसके पिता पर अपने अनुसार काम करने का दबाव डालते थे,उनसे धमकी भी मिल रही थी। शव शाम 5 बजे खुरई अस्पताल लाया गया,कल होगा पोस्टमार्टम