खुरई: झांसी की ह्यूमन वेलफेयर संस्था ने 15 दिनों से लापता मानसिक रूप से कमजोर महिला को खोजकर परिजनों को सौंपा
Khurai, Sagar | Jan 21, 2025 मंगलवार शाम लगभग 7 बजे खुरई के सहोद्रा बाई राय वार्ड से लापता मानसिक महिला को उसके परिजन सकुशल वापिस ले आए। महिला 15 दिनों से लापता थी। बबीना के भेल चौकी के पास पुलिस ने भटकते देखा था। जिसके बाद झांसी की ह्यूमन वेलफेयर संस्था ने गूगल के माध्यम से खुरई में एक अधिवक्ता से संपर्क कर परिजनों की जानकारी जुटाकर महिला को परिजनों को सौंप दिया