खुरई: सिविल न्यायालय में मनीष ठाकुर ने एडीजे प्रथम का कार्यभार संभाला, नियुक्ति हुई, स्वागत किया गया
Khurai, Sagar | Jan 21, 2025 खुरई सिविल न्यायालय में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के रूप में मनीष ठाकुर ने पद भार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद एडीजे प्रथम मनीष ठाकुर को न्यायालयधीशों और अधिवक्ताओं ने एक समारोह आयोजित कर स्वागत किया। इस अवसर पर एडीजे प्रथम मनीष ठाकुर ने कहा कि खुरई न्यायालय की पहले से बहुत प्रशंसा सुनी है, सभी के साथ मिलकर ऐसा प्रयास करेंगे कि लोगों को न्याय मिल सके।