खुरई: जगदीशपुरा गांव में मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में हुए घायल, एम्बुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल
Khurai, Sagar | Jan 20, 2025 सोमवार की शाम लगभग 6 बजे दानखेड़ी का मेला देखकर लौट रहे दो बाइक सवारों की बाइक जगदीशपुरा गांव में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की टीम ने खुरई अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायल खुरई के पंकज घोसी और राहुल घोसी बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि दोनों की बाइक पास की खाई में नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।