मुज़फ्फरनगर: रुड़की रोड पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान ने गरीबों को वितरित किया भोजन
रुड़की रोड पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान की धर्म पत्नी सुनीता बालियान के द्वारा गरीब बस्ती में पहुंचकर लोगों को खाना वितरण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बलियान ने कहा कि लगातार उनके द्वारा गरीबों की मदद की जा रही है और वह लगातार अनेकों जगहों पर पहुंचकर गरीबों को कंबल खाना इत्यादि बांट रही है।