मुज़फ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा- 16 फरवरी को रहेगा भारत बंद, किसान नहीं करेंगे अपने खेतों में काम
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के द्वारा कहा कि 16 फरवरी को भारत बंद रहेगा। जिसमें किसान अपने खेत पर काम नहीं करेगा। वहीं उन्होंने लोगों से अपील कि ग्रामीण शहरों के अंदर में सामान खरीदने ना आए एवं व्यापारियों से भी अपील कि वह उनका समर्थन करें। वहीं उन्होंने कहा कि अलग-अलग स्थान पर मीटिंग का आयोजन भी किया जाएगा।