रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक प्रखंड में BDO, CO ने बकरीद शांतिपूर्ण कराने पर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ की बैठक
रामगढ़चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में BDO ने सोमवार 3 बजे CO,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें रामगढ़ चौक थाना तथा तेतरहट थाना क्षेत्र से कुल आठ स्थल को चिन्हित कर पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए