विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अनुशंसा पर सहकारी समिति मानपुरा के नए भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। इस दौरान पूर्व सरपंच सत्यनारायण वैष्णव, दिनेश राव, समिति प्रबंधक हेमेंद्र सिंह सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे। नए भवन से समिति की कार्यप्रणाली सुगम होगी और किसानों को सहकारी सेवा बेहतर मिलेगी।