रानीगंज: मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत कस्बा रानीगंज में पुलिस ने किया पैदल गश्त
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना प्रभारी रानीगंज विजय कान्त सत्यार्थी के साथ आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत कस्बा रानीगंज में पैदल गश्त किया गया।पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों, ताजिया मार्गों एवं संवेदनशील