शिवपुरी नगर: 'स्मार्ट बाजार' में लापरवाही! दूषित पनीर खाने से पिता और दो बच्चे अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी शहर में महल रोड स्थित स्मार्ट बाजार से खरीदा गया खराब पनीर खाने से एक परिवार के तीन सदस्य बीमार पड़ गए। पुरानी शिवपुरी निवासी आशिफ खान और उनके दो बच्चों को पनीर की सब्जी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग (उल्टी-दस्त) हो गई। सोमवार को दोपहर 12 बजे पीड़ित परिवार ने पनीर का पैकेट और बची हुई सब्जी लेकर कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की है।