चांदपुर: चांदपुर में पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में सास और पति को किया गिरफ्तार
बिजनौर में शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर में पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में सास और पति को गिरफ्तार कर लिया है। 23 जून को विवाहिता की मौत हो गई थी जिसमें विवाहिता के माई के पक्ष के लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पति टिंकू और सास चमेली को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों का चालान कर दिया है। अभी देवर फरार है।