जिला चिकित्सालय निवाड़ी में एचआईवी एड्स (HIV AIDS) के प्रति सघन जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल झामनानी एवं नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में एचआईवी एड्स सघन जागरूकता अभियान 2026 (12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री नंदकिशोर नापित द्वारा हरी झंडी दिखाते हुए बाइक रैली को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रवाना किया गया।कार्यक्रम के दौरान जन समुदाय को एचआईवी एड्स के प्रति डॉक्टर प्रवीण कुमार एवं डॉक्टर आर.सी. मलारया जी के द्वारा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया की यह अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों,जागरूकता शिविरों के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा जिसमें युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए समस्त जन समुदाय तक एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता लाई जाएगी।
स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से एचआईवी हेपेटाइटिस वीआरएल संबंधी जांचे एवं डाक्टर द्वारा क्लीनिकल सुविधा भी दी जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संगीता अग्रवाल, डॉ यतेंद्र सिंह, डॉ सर्वेश पांडे, डॉ मयंक सिंह, डॉ अमित कोडवानी, डॉ रूपमाला भारती, श्री अनिल मिश्रा, श्री दीपक रावत, श्री मति अमिता किरण चतुर्वेदी, श्री बसंत समेले, दर्शना महिला कल्याण समिति टी आई परियोजना ओरछा से प्रताप सिंह परिहार(पी एम), देशराज विश्वकर्मा, राधे जाटव, अंजना मिश्रा, प्रतिभा यादव,अन्य परियोजना स्टाफ एवं हॉस्पिटल स्टॉफ उपस्थित रहा।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HIV #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026