मंझनपुर: जिले में अपराधियों की अब खैर नहीं, कौशाम्बी एसपी ने जारी किया सीधा हेल्पलाइन नंबर, पहचान रहेगी गोपनीय
कौशाम्बी जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने आम जनता के लिए एक विशेष मोबाइल नंबर 9454177553 जारी किया है। पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं किसी प्रकार का अपराध, विशेष रूप से संगठित अपराध आदि की शिकायत कर सकते हैं।