कैराना: बरनावी गांव से लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुख्य आरोपी सहित चार के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Aug 24, 2024 गांव बरनावी निवासी व्यक्ति ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह परिवार समेत ईंट भट्ठे पर गया हुआ था। जहां आकाश निवासी देवीपुर थाना आदर्शमंडी भी काम करता था। वर्तमान में वह गांव में रहता है। उसकी पुत्री घर से खेत में धान लगाने के लिए जा रही थी। तभी उक्त आकाश तीन अन्य के साथ मिलकर लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया।