कैराना: पावटीकलां गांव में चार हमलवारों ने घर में घुसकर ग्रामीण से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
Kairana, Shamli | Aug 24, 2024 गांव पावटीकलां निवासी बिलाल रात के समय अपने घर के अंदर था। आरोप है कि तभी गांव के ही चार लोग घर में घुस आए, जिन्होंने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने घायल को सीएचसी में मेडिकल कराते हुए आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।