जांजगीर: जिले में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगा, 1320 आवेदन प्राप्त हुए
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार जिले में आयोजित सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुल 1320 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1203 मांग और 117 शिकायत से संबंधित आवेदन शामिल रहे।