पन्ना: कलयुगी बहन का खौफनाक कदम: बकरियां बेचने से रोकने पर भाई को सोते समय पत्थर और लोहे की रॉड से किया लहूलुहान!
Panna, Panna | Jun 1, 2026 भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे पवित्र और अटूट धागों में से एक माना जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश के पन्ना से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने इस पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। यहाँ एक सगी बहन ही अपने भाई की जान की दुश्मन बन बैठी। मामूली से विवाद में बहन ने जो खौफनाक कदम उठाया, उसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है।