कहरा: सलखुआ थाना क्षेत्र के टेंगरहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, एक जख्मी, प्राइवेट अस्पताल सहरसा में भर्ती।
Kahara, Saharsa | Sep 14, 2024 सलखुआ थाना क्षेत्र के टेंगरहा गांव वार्ड 13 में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। जिस घटना मे 1 व्यक्ति को पेट में गोली लग गई और वह जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए परिजन के द्वारा प्राइवेट अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जख्मी का नाम जवाहर यादव बताया जा रहा है। जख्मी का भाई अशोक यादव ने विद्यानंद यादव के पुत्र पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है।