कहरा: सदर अस्पताल सहरसा की लापरवाही आई सामने, प्रसव वार्ड मे कर्मी ने किया मरीज से रुपए का डिमांड, अस्पताल प्रबंधक बना लापरवा।
Kahara, Saharsa | Sep 13, 2024 सदर अस्पताल सहरसा का लापरवाही आया सामने जहां एक प्रसव कराने आई महिला मरीज के परिजन से अस्पताल कर्मी के द्वारा प्रसव करवाने के एवज में 2500 रुपए का डिमांड किया। जब महिला मरीज रुपए देने से किया मना तो उसे प्राइवेट अस्पताल चले जाने को कहा गया। महिला मरीज का नाम हिना प्रवीण जो की सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती वार्ड 44 की रहने वाली बताई जा रही है।