कहरा: बुजुर्ग हत्याकांड का काशनगर पुलिस ने किया उद्भेदन,हत्या में शामिल 2अपराधी गिरफ्तार,सदर थाना में SDPO ने किया प्रेसवार्ता
Kahara, Saharsa | Sep 14, 2024 घटना काशनगर थाना के बिंदटोली गांव का है। जहां गत मंगलवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग जयंत कुमार दुबे की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । SP ने हत्याकांड के उद्भेदन के लिए एसआईटी गठित किया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना में शामिल दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।