कहरा: दो अलग अलग थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद 5 कारोबारी गिरफ्तार,सदर थाना मेंSDPOसदर ने किया प्रेसवार्ता
Kahara, Saharsa | Sep 13, 2024 गुप्त सूचना पर जलई थाना क्षेत्र के बघवा गाँव मे जलई पुलिस ने छापेमारी कर भूसा घर से 114 कार्टन कुल मात्रा 1025.130 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। वहीं सौरबाज़ार थाना क्षेत्र के जीरो माइल से वाहन चेकिंग के दौरान सौरबाज़ार पुलिस ने दो अलग अलग वाहनों से कुल 818 बोतल कुल मात्रा 300.345 लीटर विदेशी शराब एवं दो चार चक्का वाहन के साथ 5 कारोबारियों को गिरफ्तार किया ।