मुज़फ्फरनगर: लोहिया बाजार की शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में मनाया गया यौमे ए आजादी का जश्न, शहीदों को खिराजे-ए-अक़ीदत पेश की गई
लोहिया बाजार की शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में यौमे-ए-आजादी का जश्न मना कर शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की गई व मुल्क की कौमी यकजैहती बनाने वाले हजरात को शैखुल-ए-हिंद अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे शैखुल-ए-हिंद के नाम पर शैखुल-ए-हिंद अवार्ड की शुरुआत कर 6 लोगों को अवार्ड से सम्मानित किया गया।