मुज़फ्फरनगर: गांव मुथरा में बीच रास्ते में लगे ट्रांसफार्मर के करंट से पशु की हुई मौत, भाकियू अराजनैतिक के लोगों ने दिया धरना
चरथावल क्षेत्र के गांव मुथरा में बीच रास्ते में कच्ची सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर के करंट लगने से पशु की मौत हो गई। जैसे ही पूरे मामले की जानकारी भाकियू अराजनीतिक के पदाधिकारी को लगी तो वह बीच रास्ते पर ही धरने पर बैठ गए और कहा कि लगातार इस ट्रांसफार्मर की वजह से दुर्घटनाएं हो रही है जिसको लेकर वह लगातार मांग कर रहे हैं कि इस ट्रांसफार्मर को यहां से हटाया जाए।