मुज़फ्फरनगर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीनाक्षी चौक स्तिथ कार्यालय पर किसान संगठन ने नन्हे-मुन्ने बच्चों सहित किया ध्वजारोहण
मीनाक्षी चौक स्थित भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा कार्यालय पर संगठन ने ध्वजारोहण कर 78वे स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। संगठन के साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों व अन्य लोग भी इस दौरान मौजूद रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। सभी हिंदू-मुस्लिम धर्म के लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गया व जनपद में आपसी भाई-चारा बनाये रखने की सभी से अपील की।