मुज़फ्फरनगर: सिकंदरपुर गांव के ग्रामीणों व किसानों ने प्रदर्शन कर पानी में मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस, नदी में उतरकर लहराया तिरंगा
15 अगस्त पर ग्राम सिकंदरपुर के ग्रामीणों-किसानों ने हिंडन नदी पर पुल की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने पानी में उतर कर 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान गाकर ध्वजारोहण किया साथ ही अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। किसान नेता विकास शर्मा का कहना है कि जब तक प्रशासन इस पुल का निर्माण नहीं करेगा तब तक हम लोग नदी में ही रहेंगे।