जहानाबाद: बिहार सरकार के मंत्री व हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन पहुंचे जहानाबाद, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र, हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान में बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन का जहानाबाद में आगमन हुआ। उनके पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों ने संतोष कुमार सुमन का स्वागत किया। जिसके बाद स्थानीय को ऑपरेटिव बैंक परिसर में संतोष कुमार सुमन ने अपने पार्टी की कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षात्मक बैठक भी की।