जहानाबाद: बुधन टाली गांव में चलती पिकअप गाड़ी पर लटकने के दौरान एक बच्चा गिरकर हुआ घायल, इलाज जारी
जहानाबाद के बुधन टाली गांव में एक बच्चा चलते पिक अप पर लटकने के दौरान रोड पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल अरबिंद कुमार नामक बच्चे को सदर अस्पताल में लाया गया जहां इलाज जारी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वह गांव से गुजर रही पिक अप पर लटकने की कोशिश कर रहा था इसी दरम्यान वह अनियंत्रित होकर जा गिरा जिससे यह हादसा हुई।