पार्लियामेंट स्ट्रीट: भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन पर प्रतिक्रिया दी
यह कल्पना से परे था कि जम्मू-कश्मीर तक कोई ट्रेन जाएगी, लेकिन 'मोदी है तो मुमकिन है', खास बात यह है कि यह ट्रेन चेनाब नदी के ऊपर से 359 मीटर ऊंचे पुल से गुजरेगी जो दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है। इसकी योजना बनाने वाले हमारे सभी इंजीनियरों को बधाई... प्रधानमंत्री का विजन कश्मीर में पर्यटन को बढ़ाना है और यह ट्रेन जो जम्मू-कश्मीर जाएगी, वह पर्यटन को भी बढ़ाएगी