हज़ारीबाग: हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी को सीओ ने पकड़ा, थाने को सौंपा
हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र में जमीन में अवैध कब्जा और मकान बनाने को लेकर शंकर मेहता को हिदायत दे दिया गया था। बात नहीं मानने पर वह दोबारा कब्जा करने गया इसी पर सदर अंचल अधिकारी ने आज शनिवार 4 बजे शंकर मेहता को पकड़ कर थाना को सुपुर्द कर दिया। थाने में रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर पुलिस को शिकायत मिली थी।