नवाबगंज: जैदपुर में अघोषित बिजली कटौती पर लोगों का गुस्सा फूटा, उपभोक्ताओं ने पावर हाउस का किया घेराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बाराबंकी के जैदपुर कस्बे में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज़ उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों उपभोक्ताओं के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शनिवार की रात करीब 11 बजे पावर हाउस पहुंचे और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विभाग के खिलाफ बार-बार हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताई।