भवानीपुर: सड़क किनारे गड्ढे से महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
भवानीपुर :- भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 15 स्थित शिशवा बैचा बहियार में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक गड्ढे से महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड 12 निवासी कपिलदेव शर्मा उर्फ कपिल शर्मा की पत्नी कहवा देवी के रूप में हुई है।