डंडा: जबरन शादी का ढोंग रच सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
Danda, Garhwa | Apr 14, 2026 डंडा थाना क्षेत्र के गांव की 22 वर्षीय छात्रा के साथ पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म और बाद में जबरन शादी का ढोंग रच कर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी राहुल चौधरी ने उसे अपने बहनोई के साथ 4 अप्रैल को अगवा कर ले गया और जबरन सिंदूर भर दिया। फिर उसे रास्ते में तहले पुल के नीचे सामूहिक दुष्कर्म किया।