श्योपुर: अगस्त तक श्योपुर जिले में आएगी ब्राडगेज, सबलगढ़ से वीरपुर तक शुरू होगी रेलवे लाइन: कलेक्टर ने की समीक्षा
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मंगलवार को शाम 5 बजे कलेक्टर चेम्बर में रेलवे अधिकारियों की बैठक लेते हुए श्योपुर-ग्वालियर ब्राडगेज रेल लाइन प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि रेलवे ट्रेक के निर्माणाधीन कार्य को तेज गति के साथ पूरा किया जायें। उन्होने कहा कि अगस्त माह के अंत तक सबलगढ से वीरपुर तक ट्रेन सेक्शन खोलने का लक्ष्य निर्धारित करें।