श्योपुर: शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया गया, निशुल्क पाठ्यपुस्तकें व गणवेश वितरित
श्योपुर कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को दोपहर 12:00 बजे शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर में विद्यालय प्रारंभ होने पर प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का वितरण किया गया