श्योपुर: विस्थापित होकर बसे नये बागचा में बजी स्कूल की घंटी, 5वीं की छात्रा ने किया नवीन स्कूल भवन का उद्घाटन
श्योपुर। कूनों नेशनल पार्क अंतर्गत पुराने ग्राम बागचा से विस्थापित होकर श्योपुर विकसखण्ड क्षेत्र में चंबल दाहिनी मुख्य नहर के किनारे नये बसाये गये ग्राम बागचा के नवीन स्कूल भवन का सोमवार को दोपहर 12 बजे स्कूल की घंटी बजी, इसके पूर्व 5वी की छात्रा भारती आदिवासी ने फीता काटकर नवीन स्कूल भवन का उद्घाटन किया।